खरौंधी प्रखंड में धूम धाम से मनाई गई शिवरात्री पुजा , श्रध्दालुओं की उमड़ी भीड

0
cd6950b6-a8a5-4d33-b849-0439eb7dbf21

खरौंधी प्रखंड में धूम धाम से मनाई गई शिवरात्री पुजा , श्रध्दालुओं की उमड़ी भीड

 

खरौंधी प्रखंड में धूम धाम से मनाई गई शिवरात्री पुजा , श्रध्दालुओं की उमड़ी भीड़
सिसरी सूर्य मंदीर परिसर में लगभग दस हजार श्रध्दालुओं का उमड़ी भीड़

खरौंधी : शुक्रवार को प्रखंड में शिवरात्रि महापर्व को लेकर भगवान गौरी शंकर मंदिर राजी, खुरधन पहाड़ शिव मंदिर ,माझिगावां में हनुमान मंदिर के प्रांगण में शिवमंदिर, सिसरी में सूर्य मंदिर प्रांगण के शिवरात्रि पूजन के साथ साथ अखण्ड कीर्तन का आयोजन किया गया.इस बीच विधायक भानू प्रताप शाही ने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सभी शिवालयों मे पहुंचे.इस दौरान सिसरी सूर्य मंदिर परिसर मे पांच लाख की लागत से विवाह मंडप का शिलान्यास किया.

सिसरी सूर्य मंदिर परिसर में भव्य मेला लगा. राजी तथा सिसरी के ग्रामीणों ने भगवान शिव तथा मां पार्वती विवाह की झांकी भी निकाली गई.सूर्य मंदिर कमिटी के द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया गया.

राजी में भगवान शंकर तथा मां पार्वती की झांकी राजी बाजार से चलकर यूपी सिवान तक गया. पुनः झांकी यूपी सिवान से वापस होकर भगवान गौरी शंकर मंदिर तक गया. जहां ग्रामीणों ने मां पार्वती तथा भगवान शंकर की विवाह झांकी कार्यक्रम किया गया. राजी पंचायत के मुखिया पति संतोष कुमार सिंह जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने कहा प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि महापर्व पर भगवान गौरी शंकर मंदिर के पास ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मेला लगाया जाता है. मेला में खरौंधी प्रखंड के सभी पंचायत तथा यूपी के कोन क्षेत्र के डोमा, मिश्री, बरवाखाड, खेमपुर आदि गांव से सकड़ो लोग आते हैं. ग्रामीणों के सहयोग से भगवान शंकर तथा मां पार्वती का विवाह की झांकी गांव में घुमाया जाता है. जल उठ इसके पश्चात झांकी को सूर्य मंदिर परिसर में लाकर भगवान शंकर तथा मां पार्वती का विवाह की झांकी प्रस्तुत किया गया.इस दौरान सिसरी में मुखिया पति उदय अलबेला,गोपाल चौधरी,मनोहर प्रजापति, सीताराम प्रजापति ,राजी झांकी में रामचंद्र मेहता, सत्य नारायण चौधरी, भगवान मेहता, लालदेव पासवान, शिवनाथ मेहता, रामजीवन उराँव,आलोक कुमार भारती, राकेश उराँव,अरविंद पासवान,अजित यादव,शशि पासवान सहित हज़ारों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *