खरौंधी प्रखंड मे लगा अनुमंडल स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन, अपने उत्पादों के साथ 85 किसान पहुंचे

0
e6a1c6ca-8a28-4e92-9ff1-2f37033bb5f5

खरौंधी प्रखंड मे लगा अनुमंडल स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन, अपने उत्पादों के साथ 85 किसान पहुंचे

◆ कृषि मेला के आयोजन से किसानों का उत्पादन बढ़ेगा, जिससे बदलेगी देश की तकदीर – डीडीसी

खरौंधी प्रखंड के मध्य विद्यालय खरौंधी के प्रांगण में आज कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा के द्वारा अनुमंडलीय स्तर पर कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.जिसमें काफी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम मे भाग लिया.जबकि 85 किसान अपने साथ अलग अलग कृषि उत्पादों के साथ कृषि प्रदर्शनी मे शामिल हुए.कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांती देवी एवं उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने किया. इस मौके पर कृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि कृषि के क्षेत्र मे कृषि मेला का आयोजन अनुमंडल के किसानों के लिए वरदान साबित होगा. यहां के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा बताए गए तकनीकी के आधार पर खेती करने से किसानों का उत्पादन क्षमता बढ़ेगा. जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी. उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने कहा कि कृषि मेला सह प्रदर्शनी किसानों के लिए बहुत बड़ा मंच है. जहां पर किसान अपनी समस्या को कृषि वैज्ञानिकों के बीच रखकर खेती से संबंधित समाधान कर सकते हैं. देश की तकदीर तभी बदलेगी जब किसान के उत्पादन क्षमता बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि 2016 में खरौंधी एवं अन्य क्षेत्रों मे अतिवृष्टि से टूटे हुए बांधों को मनरेगा के द्वारा बंधवाया जाएगा. इसके अलावा खरौंदी प्रखंड के लिए मनरेगा से ज्यादा से ज्यादा सिंचाई कूप की मांग जिला से किया गया है. यहां के किसानों को मनरेगा से सिंचाई कूप मिलेगा. जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से यहां के किसान जागरूक होंगे. नई-नई तकनीक की जानकारी मिलेगी. जिससे किसान अपना पैदावार बढ़ा पाएंगे.

अरंगी गांव निवासी श्याम लाल मेहता के द्वारा कृषि मेला मे पान पत्ता जड़ सहित प्रदर्शन के लिए लाया गया. इनके द्वारा कद्दू की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है.इनके द्वारा प्रदर्शनी मेला मे साढ़े तीन फीट का कद्दू एवं पान पता लाया गया.इन्होंने बताया कि कृषि से किसानों को काफी फायदा हुआ है. परंतु जो कृषि मे मे स्टाल मे सब्सिडी से कृषि उपकरणों दिखाया गया.हमलोंगो को भी मिलना चाहिए. इसके अलावा किसानों मे कईल राम, कमलेश मेहता, कृष्णा मेहता, विजय शंकर मेहता, राम केवल मेहता, आलीम अली,सुदेश्वर सिंह आदि किसानों ने अपने कृषि उत्पादों के साथ मेला में पहुंचे. जेएसएलपीएस आजीविका मिशन की शोभा कुमारी, सोनी देवी ने कृषि मेला में जैविक खाद प्राणा मृत, नाडेफ जैविक खाद,ब्रह्मास्त्र कीटनाशक दवा एवं विटामिन में अंडा टॉनिक बनाया जो की आकर्षण का केंद्र बना रहा. इन महिलाओं ने बताया कि खेती के लिए बनाए गए उत्पाद बहुत ही लाभकारी है.मेले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, जिला मत्स्य कार्यालय, भीएनआर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड, अंकुर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड, बायर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन, कृषि विभाग आदि के द्वारा स्टांल लगाकर अपना उत्पाद किसानों को दिखाई एवं उसके बारे में जानकारी दी. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, आत्मा के उपनिदेशक नरेंद्र नाथ सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर सिंह ,जिला उद्यान पदाधिकारी रविशंकर वर्णवाल,जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष सतनारायण यादव, जिला परिषद की ओर कृषि सभापति शम्भू चंद्रवंशी,जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा, जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, सी ओ सुनील कुमार, बिडियो रविंद्र कुमार, प्रमुख आभा रानी,बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश रजक,उप प्रमुख देवदत प्रसाद आदि लोग उपस्थित.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed