खरौंधी प्रखंड के परसवान में संचालित अवैध बालू भंडारण का लाइसेंस रद्द हो —- राजेश कुमार रजक

0
1c6c13ca-adf3-4fbd-a06e-ed7af3a2ec34

खरौंधी प्रखंड के 20सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने गढ़वा उपायुक्त को आवेदन देकर खरौंधी प्रखंड के परसवान में संचालित अवैध बालू भंडारण के लाइसेंस को निरस्त करने का मांग किया है।
उन्होंने आवेदन में लिखा है कि खरौंधी के परसवान गांव में संचालित बालू भंडारण केंद्र जो बिल्कुल अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है डीलर रविंद्र मेहता द्वारा सोन नदी के खोखा घाट से अवैध तरीके से बालू का ढुलाई के भंडारण किया जा रहा है जबकि खाना पूर्ति करते हुए पाचाडूमर बालू घाट से फर्जी चालान ले लिया जा रहा है।
उन्होंने लिखा है कि निरीक्षण के क्रम में 10000 घन फिट बालू की जगह मात्र 500 घन फिट बालू ही पाया गया जबकि डीलर के द्वारा ही इसी अवैध कारोबार के लिए मुख्य पथ खोखा से सोन नदी तक सड़क का अवैध निर्माण कर दिया गया ताकि अवैध उत्खनन एवं ढुलाई में सुविधा हो अध्यक्ष ने उपायुक्त से मांग किया कि अवैध तरीके से संचालित बालू भंडारण केंद्र का लाइसेंस निरस्त करते करने एवं डीलर द्वारा नदियों का दोहन कर अवैध सड़क निर्माण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *