खरौंधी पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना का हो जांच : विधायक प्रतिनिधि

0
7217954b-9fc1-40fd-9c19-3407b525f514

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष मनरेगा योजना को लेकर आमरण अनशन पर बैठा

खरौंधी पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना का हो जांच : विधायक प्रतिनिधि

 

खरौंधी(गढ़वा):- खरौंधी पंचायत में मनरेगा के विभिन्न योजनाओं में व्यापक पैमाने में घोटाले की जांच को लेकर मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास तथा विनोद चौधरी ने 9 सूत्री मांगो को लेकर प्रखंड कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है. विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास ने बताया खरौंधी पंचायत में संचालित मनरेगा योजनाओ में व्यापक पैमाने में घोटाला की गई है। अधिकांश मनरेगा योजना में बिना काम के ही अवैध रूप से राशि की निकासी कर लिया गया।
कुछ दिन पूर्व इसकी जांच के लिए खरौंधी बीडीओ तथा गढ़वा डीसी को आवेदन दिया था। साथ ही इसकी जांच के लिए उन्हे एक सप्ताह का समय दिया था। लेकिन पदाधिकारी योजनाओ की जांच में कोई रुचि नहीं लिया। जिससे बाध्य होकर आज हमलोग 11 बजे से प्रखंड कार्यालय पर 9 सूत्री मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिए है। साथ ही बताया जब तक खरौंधी में संचालित मनरेगा योजनाओ की जांच टीम बनाकर नही की जाती तब तक हमलोग का आमरण अनशन जारी रहेगा।
अनशनकारियों की प्रमुख मांगे
पंचायत खरौंधी में मनरेगा योजना का वितिय वर्ष 23-24 में मेडबंधी निर्माण की जांच कराई जाए।
खरौंधी पंचायत में बिना ग्राम सभा एवं बिना पंचायत कार्यकारणी की बैठक कराए ही गलत तरीके से मनरेगा योजना चयन करने की जांच कराई जाए। खरौंधी प्रखण्ड अन्तर्गत विरसा हरित संवद्धन सिचाई कूप में राज्य सरकार द्वारा 50,000 रूपये की राशि को कृप लाभूको के खाते में भुगतान कराई जाए।
खरौंधी पंचायत में मेडबंधी योजना में पैसा का निकासी कर लिया गया। परन्तु भौतिक रूप से उक्त योजना में कोई कार्य नहीं किया गया है और योजना को पुर्ण दिखा दिया गया ऐसे सभी मेडबंधी योजना की जॉच कराई जाए।
खरौंधी पंचायत में मेडबंधी योजना एक ही व्यक्ति के नाम से एक ही वितिय वर्ष में दो से अधिक स्वीकृत कर उक्त योजना का राशि का धडल्ले से निकाशी कर लिया गया ऐसे योजना कि जाँच किया जाए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृपाल द्विवेदी, महामंत्री इग्नासियुस बाड़ा, संयोजक विनोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान, रामचंद्र सिंह, बैजू गुप्ता, डॉ बिके सिंह, ब्रह्मदत्त प्रसाद, अवध मेहता, बूढ़नाथ गुप्ता, परमेश्वर ठाकुर, अरुण प्रजापति, सुनील रोशन, नसीम अंसारी, क्लामुद्दीन अंसारी पंकज बैठा सहित दर्जनों भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *