खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारता पलामू :- अविनाश देव

खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारता पलामू : अविनाश देव

मेदिनीनगर – पलामू जिला बहुमुखी प्रतिभा के रत्नगर्भा धरती है। यहां के लोग सभी क्षेत्रों में अपने प्रतिभा के परचम लहराया है। पलामू पुलिस स्टेडियम में शहीदों के सम्मान में पलामू पुलिस और पलामू फुटबॉल आयोजन समिति द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। 23 फरवरी का समापन मैच है,आज बंगाल झारखंड के बीच महिला टूर्नामेंट था जिसमें झारखंड बेटियां बजी मारी। हमारे संत मरियम के बच्चे सांस्कृतिक प्रदर्शन भी किए। शेष बच्चे मैच का लुत्फ़ उठाए। बतौर विशिष्ट अतिथि मैच में शामिल हुआ। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए। टूर्नामेंट के अध्यक्ष पलामू S P रिश्मा रमेशन, सचिव मनोहर कुमार लाली जी ने गेंद उछाल कर खेल के शुरुआत किए। मुख्य मंच और नीलांबर पीतांबर पवेलियन में बैठ कर मैच का रोमांचक आनंद लिए। S P के साथ आयोजन समिति के अल्प बैठक में भी शामिल हुए। कल 23 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगी। विजेता टीम को एक लाख इक्यावन हजार रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। समिति के सभी सदस्यों को शुक्रिया की आपने खेल की दुनिया को ग्लैमर दे रहे हैं और खिलाड़ियों को कैरियर संभालने के हुनर से भर रहे हैं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है पलामू आज खेल रहा है कल खिलेगा। पलामू खेल के मैदान से आपसी प्रेम भाईचारा के संदेश देश को प्रेषित करेगा।