कहा-अब जंग रोकने का वक्त आ गया, हमास में इजराइल पर और हमले करने की हिम्मत नहीं

0
Untitled

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को दावा किया कि इजराइल ने एक नए सीजफायर प्लान को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाइडेन ने कहा कि हमास अब इजराइल पर और हमले करने की हिम्मत नहीं रखता है।

बाइडेन के मुताबिक इजराइल ने कहा है कि वो सभी बंधकों की रिहाई के बदले जंग खत्म करने को तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बीच इजराइल का समर्थन करने पर बाइडेन की काफी आलोचना हो रही है। इस बीच व्हाइट हाउस के स्टेट डाइनिंग रूम से उन्होंने कहा, ‘अब जंग खत्म करने का वक्त आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *