केतात कला रास्ता विवाद मामले मे आया कमिश्नर का फैसला,बहुत जल्द खाली कराया जाएगा अवैध दखल कब्जा

0
34736c01-65d4-4382-b9cd-03df089b6790

केतात कला रास्ता विवाद मामले मे आया कमिश्नर का फैसला,बहुत जल्द खाली कराया जाएगा अवैध दखल कब्जा _______
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत केतात्त कला गांव मे
मनोज चौबे व अन्य अपीलार्थी और महेंद्र चौबे व अन्य विपक्षी के रास्ते के अतिक्रमण मामले में कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अपने फैसले मे साफ करते हुए उपायुक्त पलामू ,एसडीओ सदर मेदिनीनगर और अंचल अधिकारी विश्रामपुर को निर्देश दे दिया है की तत्काल प्रभाव से आम रास्ते मे बनाए हुए संरचना और अवैध दखल कब्जा को ग्रामीणों और न्यायहित मे खाली कराया जाए।
साथ मे यह भी कहा है की जब तक आम रास्ते के अतिक्रमण को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नही किया जाता है तब तक वर्षों से महेंद्र चौबे व अन्य ग्रामीण जिस रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं जिसमे अतिक्रमण कारी रोक टोक करना चाहते हैं, उस रास्ते को स्पष्ट रूप से उपयोग करने की अनुमति दी गई।
ग्रामीणों ने एसडीओ से बात की तो पता चला उस रास्ते को बहुत जल्द उपयोग करने लायक बनवा दिया जायेगा ताकि किसी भी ग्रामीणों को स्कोली वाहनों तथा एंबुलेंस को बरसात के दिनों मे भी आने जाने मे कोई दिक्कत का सामना नही करना पड़े।अन्यथा मजिस्ट्रेट बहल कर अतिक्रमणकारियों का अवैध सारा दखल कब्जा को खाली करवा दिया जायेगा।
आगे महेंद्र चौबे वगैरह ने बताया कि शुक्रवार दिनांक २३/०८/२०२४ को हम तमाम ग्रामीण लोग उपायुक्त महोदय से मिल कर बहुत जल्द कमिश्नर साहेब के फैसले के अनुपालन के लिए निवेदन करेंगे ताकि धरातल पर हमलोग का वर्तमान रास्ता उपयोग लायक बन सके साथ ही अतिक्रमण को पूरी तरीके से अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *