केतार प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष बने मुखिया मुंगा साह
केतार प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष बने मुखिया मुंगा साह
केतार सोमवार को बालीगढ पंचायत सचिवालय के सभागार कक्ष में परती कुशवानी के मुखिया मुनि देवी के अध्यक्षता में केतार प्रखंड के सभी सातों पंचायत के मुखिया ने बैठक किया।जिसमे केतार प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया प्रमोद कुमार(केतार पंचायत) को हटाते हुए। नई अध्यक्ष को चुनने पर विचार विमर्श किया।सभी मुखिया ने अध्यक्ष प्रमोद कुमार के प्रति उनके क्रिया कलाप एवं संघ के प्रति उदासीन रवैया के कारण असंतुस्टता प्रकट किया।इसके पश्चात सभी ने उनको अध्यक्ष पद से हटाते हुए,मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह को अध्यक्ष बनया।जिसमे पंचायत परती कुशवानी,बलीगढ,परसोड़ीह,लोहागडा के मुखिया समर्थन किया। जबकि पचाडुमर के मुखिया उपस्थित नहीं होने के कारण फोनिक समर्थन दिया।मुखिया संघ के अध्यक्ष बनाने पर मुंगा साह ने सभी को बधाई देते हुए अपने दायित्व का निर्वाहन सही से करने के लिए विश्वास दिलाया।और सभी को मन सम्मान बराबर दिलाने की बात कही।अगर मेरा कार्य प्रणाली से अपलोग संतुष्ट नहीं होंगे तो मैं खुद छः माह के अंदर पद से इस्तीफा दे दूंगा।
मौके पर मुखिया बसंती देवी,मूंगा साह,मुनि देवी,ललिता कुमारी,नीलम देवी,और प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, अखिलेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
