केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर श्री ब्रह्मदेव प्रसाद गढ़वा जिले में भव्य रूप से किया गया स्वागत

0
dd65d621-5695-456b-932b-7b99eb2ccdcc

पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच के द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी (बी डी प्रसाद ) को पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में भव्य रूप से किया गया स्वागत।

विगत 11 फरवरी को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच के द्वारा पलामू प्रमंडल लिए पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था जिसमें 40-50 हजार ओबीसी परिवार के लोग आए थे। इस सभा में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) परिवार के बारे में चर्चा हुई

बीते एक हफ्ते के बाद प्रमंडलीय संयोजक की बैठक के दौरान सभी विषयों पर चर्चा हुई जिसमें इसी माह फरवरी में केंद्रीय कार्यालय रांची में एवं राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में खोलने की बात हुई, संगठन को रजिस्ट्रेशन करने की बात हुई एवं इस संगठन को चलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी यानी अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कराया गया जिसमें सर्वसम्मति के द्वारा श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी का नाम सामने आया एवं उन्हें चुना गया
श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी अपने जीवन काल में ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग समाज के लिए सर्वस्व निछावर करने के लिए संकल्पित हुए।

आज मंगलवार को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच के नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी का सामान समारोह गढ़वा शहर के चिनियां रोड स्थित कृष्णा हरि होटल में रखा गया

जहां गढ़वा के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज के लोगों के द्वारा गढ़वा हुर मोड़ से स्वागत करते हुए पूरनचंद चौक टंडवा में पूरनचंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रंका मोड एवं चिनिया मोड़ भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डा० भीम राव अंबेडकर एवं पिछड़े वर्ग के मसीहा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद (बी डी प्रसाद ) बिनोद कुमार, राजनारायण पटेल, प्रमोद सोनी, गढ़वा में प्रवेश किया जहां बिरेंद्र साव, अब्दुल मनान, डा रविन्द्र नाथ ठाकुर, डां• इश्तियाक राजा, गोरखनाथ चौधरी, जवाहर चौधरी वेद प्रकाश शर्मा, जेपी गुप्ता, विजय कमलापुरी, अमर प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने गढ़वा हुर मोड़ से स्वागत करते हुए
चिनिया रोड स्थित कृष्णा हरि होटल तक फूल माला पहनाकर, बाइक रैली के साथ भव्य स्वागत करते हुए पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी (बी डी प्रसाद ) को लाया गया

केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद के सम्मान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो चाहे राज्य सरकार सभी को हमारी 11 सूत्री मांगे माननी ही पड़ेगी झारखंड सरकार ने जातीय जनगणना करने की घोषणा कर दी है यह हमारी पहली सफलता है साथ ही कांग्रेस के राहुल गांधी के द्वारा ओबीसी के मांगों को जायज बताना भी हमारी दूसरी सफलता है अब जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के साथ-साथ हमारी 11 सूत्री मांग को पूर्ण करना ही हमारा प्रथम कर्तव्य होगा चाहे ओबीसी समाज के लिए हमको कुछ भी करना पड़े हम करने को तैयार रहेंगे साथ ही उन्होंने गढ़वा के रूप अलंकार ज्वेलर्स में बरामद की गई जेवर को जो बहुत ही कम समय में चोरों को पकड़ लिया गया जिसके लिए गढ़वा के एसपी तथा पूरे टीम को धन्यवाद दिया
मौके पर गढ़वा नगर भवनाथपुर टाउनशिप के सैकड़ो ओबीसी समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *