केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की साजिश–:- मंटू पांडे

0
f13b84d5-a356-44c6-802e-129c435a18d6

केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की साजिश, सबसे अधिक भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल है : मंटू पांडे

 

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मंटू पांडेय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र में यह दूरी बार हुआ है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को केंद्र द्वारा गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की साजिश है। एक ऐसे में उन्हें गिरफ्तार किया गया है कि 2 साल की जांच में भी ईडी का एक पैसा का भ्रष्टाचार नहीं साबित कर पाई। ऐसे में एक राजनीतिक साजिश के तहत उनकी गिरफ्तारी कर लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटनाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री को उनके आवास से गिरफ्तार कर भाजपा अपनी लोकसभा में आने वाले रोड़ा को समाप्त कर चुनाव मैदान खाली रखना चाहती है। वह चुनाव प्रचार नहीं कर सके। अरविंद केजरीवाल एक नेता नहीं एक विचार है। उन्होंने कहा कि आज सारे विपक्षी दलों के मुख्य नेताओं को ईडी सीबीआई का डर दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी मैदान साफ करने में लगे हुए हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि इनको बाहर रहते सरकार बना पाना संभव नहीं है जबकि सबसे अधिक भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल है और कोई मुख्यमंत्री तो कोई उपमुख्यमंत्री बनकर पाक साफ बना हुआ है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार निष्पक्षता के साथ भ्रष्टाचार पर वार करता तो भाजपा के कई शीर्ष नेतृत्व जेल में होते लेकिन सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर रही है। आज देश में विपक्षी दलों को समाप्त करने की सरकारी योजना नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही है जो की बहुत ही दु:खद है। उन्होंने कहा कि आज की राजनीतिक में सभी जगह एक ही बात हो रही है कि जो मोदी के साथ आ जाएगा चाहे वह कितना भी बड़ा भ्रष्टाचारी हो भाजपा में शामिल होते ही वह पाक-साफ हो जाएगा। अन्यथा जो मोदी जी के खिलाफ बोलेगा,वह जेल जाएगा। आज इन्होंने आप के सभी नेताओं को जेल में डाल दिया है मगर हम डरने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *