काटने दौड़ा पागल कुत्ता, बुजुर्ग घायल

0
Untitled

काटने दौड़ा पागल कुत्ता, बुजुर्ग घायल

 

कोरबा। कोरबा में कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ा कर एक बुजुर्ग को घायल कर दिया। बता दें कि पिछले दिनों दीपका में बच्चों के साथ कुछ लोगों को एक साथ कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया था। कुत्तों के आतंक का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में रोजाना 30 से 35 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रेम सुख अग्रवाल बुधवार को डीडीएम रोड विवेकानंदनगर स्थित अपने घर से निकलकर किसी काम से पैदल जा रहे थे। इस दौरान कुत्ते के अचानक आक्रामक होने से वो प्रेम सुख अग्रवाल पर झपट्टा मारने लगा। बुजुर्ग ने खुद का बचाव किया तो, वे नीचे गिर गए। इससे उन्हें चोट भी आई है, लेकिन गनीमत रही कि कुत्ते ने उन्हें काटा नहीं। स्थानीय लोगों की मानें तो आवारा कुत्ता पागल हो गया है, जो आने-जाने वाले कई लोगों को अपना शिकार बन चुका है। लगभग आधा दर्जन कुत्ते के हमले से घायल हो चुके हैं। कुत्ते की आतंक से लोग परेशान हैं। वही लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग पैदल घर से बाहर निकलने में डरे सहमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed