कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता ही पार्टी की ताकत है : —मंत्री
कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता ही पार्टी की ताकत है : –मंत्री
जेएमएम गढ़वा नगर मंडल का गठन,आशीष बने अध्यक्ष, मंत्री ने दी बधाई
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा नगर मंडल का गठन किया गया है। इसमें आशीष अग्रवाल को नगर मंडल अध्यक्ष, वसीम को सचिव तथा अविनाश दुबे को कोशाध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें पार्टी में नई जिम्मेवारी मिलने पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बधाई दिया है। साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी नये पदाधिकारी काफी उर्जावान हैं। इनमें संगठन को बहुत आगे तक ले जाने की क्षमता है। इन्हें नई जिम्मेवारी मिलने से पार्टी को काफी लाभ होगा। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता की झारखंड मुक्ति मोर्चा की ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी नये पदाधिकारी पूरे जोश- खरोश के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, सचिव मनोज ठाकुर, नीलू खान, मुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
