ज्योतिषाचार्य पंडित अवध बिहारी मिश्रा ज्योतिष सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देवघर हुए रवाना

0
cf2f14df-6814-4a3f-9213-df33ad4b2a27

पांकी निवासी झारखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित अवध बिहारी मिश्रा ज्योतिष सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देवघर हुए रवाना

पांकी निवासी झारखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सह ज्योतिष प्रांतीय समिति के अध्यक्ष पंडित अवध बिहारी मिश्रा गुरुवार की सुबह अपने निवास स्थान पांकी से देवघर में आयोजित पूर्वांचल ज्योतिष सम्मेलन के 13वें अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए, रवाना होने से पूर्व पंडित अवध बिहारी मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि देवघर में आयोजित पूर्वांचल ज्योतिष महासम्मेलन का 13वां अधिवेशन कार्यक्रम 19 जुलाई से 21 जुलाई तक चलेगा जिसमें पूरे भारतवर्ष के सैकड़ो ज्योतिषाचार्य एवं झारखंड के 51 ज्योतिषाचार्य शामिल होंगे जहां ज्योतिष के सभी आयामों के संबंध में विशेष चर्चा होगी, वास्तु शास्त्र ज्योतिष विज्ञान ,तंत्र शास्त्र ,हस्तरेखा सहित अन्य विषयों पर विद्वान अपने-अपने तर्क देंगे जो आम जनों के लिए बेहद लाभकारी होगा। रवाना होने के दौरान मौके पर शिष्य हरेश प्रसाद दिनेश सिंह रूपेश कुमार अनुज प्रसाद ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *