ज्योति आईटीआई में टाटा मोटर्स, जमशेदपुर द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

0
0a395a62-bdba-4418-86d0-6469b4c7f601

पलामू – ज्योति आईटीआई में टाटा मोटर्स, जमशेदपुर द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन l

कांदू मोहल्ला मेदनीनगर स्थित ज्योति आईटीआई में देश के प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स जमशेदपुर द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2024 दिन सोमवार सुबह 10:00 बजे अप्रेंटिसशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए किसी भी आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड हो वह इस कैंपस में भाग ले सकते हैं इसकी जानकारी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के अधिकारी मनोरथ चौधरी ने दी है उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा 8 घंटे ड्यूटी के दौरान कैंटीन मेडिकल पीएफ की सुविधा मुहैया कराई जाएगी इसके लिए सबसे पहले आवेदकों को 29 जुलाई 2024 को अपनी सभी कागजात के साथ सुबह 10:00 से शाम 4:00 तक प्लेसमेंट सेल में निशुल्क रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा उसके बाद कैंपस की प्रक्रिया की जाएगी ।

इस कैंपस आयोजन पर संस्थान के सचिव ज्योति पांडे ने आईटीआई पास युवाओं को निमंत्रित किया है और कहा है की यह बेहतरीन अवसर है संबंधित व्यवसायों में पास युवा कैंपस साक्षात्कार में भाग लेकर अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार हासिल कर सकते हैं और हमारा शुरू से ही प्रयास रहा है कि पलामू प्रमंडल के बेरोजगार एवं जरूरतमंदों को ज्योति आईटीआई के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्राप्त हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *