जरूरत पड़ी तो जेल भी भरेंगे :- दीपक तिवारी

0
3f406579-0153-4045-b660-0b92ceea4a41

जरूरत पड़ी तो जेल भी भरेंगे :- दीपक तिवारी

न्याय के लिए पलामू से दीपक तिवारी का उलगुलान, रांची महारैली में सैकड़ों समर्थक के साथ हुए शामिल।

झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया रूकेगा नहीं। लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फंसाने की साजिश करने वालों को इस बार जनता करारा जवाब देगी। केंद्रीय नेतृत्व का आदेश होगा तो प्रभात तारा मैदान के बाद जेल भी भर देंगे। ये बातें कहीं झामुमो युवा नेता दीपक तिवारी ने, जब अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजधानी रांची में आयोजित इंडिया उलगुलान न्याय महारैली में पलामू से सम्मिलित होने पहुंचे थे। झारखंड सरकार के कद्दावर मंत्री मिथलेश ठाकुर के आह्वान पर युवा नेता दीपक तिवारी, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य देवेंद्र तिवारी सैकड़ों समर्थक के साथ हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश जताने महारैली में पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के निर्देशन में नगरनिगम एवं सदर प्रखंड क्षेत्र के समर्थकों को दीपक एवं देवेंद्र ने प्रभात तारा मैदान पहुंचाया। दीपक तिवारी ने बताया कि राष्ट्र को ठगने वालों ने झामुमो से टकराने की गलती कर दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस राज्य से आदिवासी, दलित, पिछड़ों के हक पर हमला करने वालों को मुक्त करने का उलगुलान कर दिया है। पलामू प्रमंडल में मंत्री मिथलेश ठाकुर की एक आवाज पर भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसान, युवा एक होकर मंहगाई, टैक्स, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाने वालों को सत्ता से हटाने का काम करेगी।
मौके पर वरिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी ने बताया कि एक पार्टी एक गिरोह की तानाशाही चलाने का काम कर रही है। इडी सीबीआई का इस्तेमाल करके झारखंड के लोकप्रिय नेतृत्व को झूठा फंसाने की साजिश की है। नागरिकों को बराबरी का अधिकार देने के बजाय धर्मनिरपेक्षता को मिटाने की साजिश कर रही है। जिसके खिलाफ इंडिया एक होकर न्याय के लिए उलगुलान कर दी है।
सैकड़ों समर्थक का नेतृत्व झामुमो नेता परवेज अख्तर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *