भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कार्यालय गढ़वा में बैठक का किया गया आयोजन

0
76f0288b-eb7c-4096-946e-6dd3250f8ed7

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कार्यालय गढ़वा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भाजपा प्रत्याशी बीडी राम को जिताने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के दम पर लोकसभा चुनाव में पलामू लोकसभा प्रत्याशी बीडी राम का प्रचंड बहुमत से जीत होगी। विपक्षी दलों के लोग जनता के बिच में तरह तरह का भ्रम फैला रहा है लेकिन आम जनमानस मोदी सरकार के साथ है ।
भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बीडी राम ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतेंगे मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षो में सिर्फ जनहित में अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिला है। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास जैसे मुल मंत्र को लेकर काम करने वाली पार्टी है लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है भाजयुमो पलामू लोकसभा प्रभारी रामाशीष तिवारी ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता बुथ स्तर पर युवाओं से लगातार जनसंपर्क चला रहें हैं भाजपा प्रत्याशी बीडी राम को जिताने के लिए युवा तैयार है। झामुमो कांग्रेस राजद का भ्रष्टाचार देखकर विपक्षी दल के प्रत्याशी को जनता नकार रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी। भाजपा प्रत्याशी बीडी राम प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत कर पुनः मोदी सरकार बनाने में पलामू लोकसभा की भुमिका अदा करेंगे। भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 25 अप्रैल से 11 मई तक लगातार युवाओं के बिच जनसंपर्क करते हुए बाईक रैली युवा चौपाल सम्मान समारोह युवा सम्मेलन जैसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजयुमो द्वारा बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झारखंडी युवा मोदी के साथ इस नाम से युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेन्द्र विश्वकर्मा भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी बिपीन तिवारी मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी महेंद्र यादव ज्ञान रंजन चौबे अलख निरंजन प्रसाद अनीत तिवारी आलोक साह प्रिंस तिवारी सुरेन्द्र यादव सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *