JPSC-JSSC समेत चार नियुक्ति परीक्षाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा, JSSC CGL, फूड सेफ्टी ऑफिसर और CDPO नियुक्ति परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
सरकार ने अदालत में शपथ पत्र दाखिल कर दिया। इस पर जवाब देने के लिए प्रार्थियों को 10 दिन का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।
तब तक नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर रोक जारी रहेगी। इससे पहले 15 सितंबर की सुनवाई में कोर्ट ने सरकार द्वारा चार सप्ताह का समय मांगने पर नाराजगी जताई थी और सामूहिक नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर “तुगलकी फरमान” की मौखिक टिप्पणी की थी।