JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, झारखंड में 1000 के खिलाफ केस
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन अब सियासी रंग ले चुका है।
शुक्रवार को पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प के बाद रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में करीब 1000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हजारीबाग में 700 अज्ञात लोगों पर केस हुआ है, जबकि गिरिडीह में 11 नामजद समेत 36 लोगों को आरोपी बनाया गया है। रांची में भी तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं।
मामले के बाद भाजपा और झामुमो आमने-सामने हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में छात्रों का परीक्षा विवाद अब झारखंड की राजनीति का भी बड़ा मुद्दा बन गया है।

