JPSC-JSSC CGL घोटाले के विरोध में BJP ने किया सड़क जाम, सरकार से जांच की मांग

JPSC-JSSC CGL घोटाले के विरोध में BJP ने किया सड़क जाम, सरकार से जांच की मांग

नीलांबर-पीतांबरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में मंगलवार को झारखंड बंद के समर्थन में सड़क जाम किया। मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरसैन मोड़ के पास पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर वाहनों का आवागमन रोककर बंद को सफल बनाने का प्रयास किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और वाहन चालकों से बंद का समर्थन करने की अपील की। मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता ने कहा कि परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से लाखों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान ओमप्रकाश दुबे, कमेश यादव, दिलीप मेहता, सुधीर तिवारी, आनंद शुक्ला समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के हित में जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।