JPSC छात्रों की मांगों पर जल्द समाधान की अपील, कमलेश यादव ने CM हेमंत सोरेन से की पहल की मांग

JPSC छात्रों की मांगों पर जल्द समाधान की अपील, कमलेश यादव ने CM हेमंत सोरेन से की पहल की मांग

हरिहरगंज (पलामू)। हरिहरगंज नगर पंचायत के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JPSC अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द पहल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्र पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।

कमलेश यादव ने कहा कि छात्रों की ओर से गठित 11 सदस्यीय कमेटी को विधानसभा में बुलाकर उनकी मांगों और समस्याओं पर चर्चा की जाए तथा समाधान का रास्ता निकाला जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार ने छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन का स्वरूप बड़ा हो सकता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान किया जाए। कमलेश यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले में सरकार को संवेदनशीलता के साथ पहल करनी चाहिए, ताकि आंदोलन उग्र होने की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच संवाद के जरिए समस्या का समाधान संभव है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द छात्र प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाकर उनकी मांगों पर उचित निर्णय लेना चाहिए।