जनसंपर्क में उमड़ा समर्थन, समीर राज चौधरी ने जताई जीत की उम्मीद
आज कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी समीर राज चौधरी ने पांडेडीह अरगाघाट पंजाबी मोहल्ला बरगंडा मकतपुर स्टेशन रोड मौलाना आजाद चौक आदि इलाकों में घर-घर मतदाताओं से संपर्क अभियान चलाया मतदाताओं से मिल रहे समर्थन को देखते हुए समीर राज चौधरी ने कहा की पिछले चुनाव में गिरिडीह की जनता ने भरपूर प्यार दिया था कुछ कमी रह गई थी लेकिन इस बार जनता के मिल रहा है प्यार को देखते हुए लगता है कि इस बार जीत निश्चित है जनता ने समर्थन का मन बना लिया है मौके पर सतीश केडिया यश सिन्हा अमित सिन्हा सिद्धार्थ जैन रमन कुमार अनिमेष देव एवं बड़ी संख्या में महिलाएं साथ चल रही थी।

