जमशेदपुर में बाबा रामदेव का धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना, बोले- सनातन धर्म का कोई ठेकेदार नहीं है

योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है। जमशेदपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग अधूरे ज्ञान और अनुभव के आधार पर सनातन धर्म को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देवी-देवताओं और भूत-प्रेत के नाम पर धार्मिक व सांप्रदायिक पाखंड फैलाने से बचना चाहिए।

रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म को बाहर से ही नहीं, भीतर से भी खतरा है। कुछ लोग सनातन खतरे में होने की बात कहकर लोगों में डर पैदा करते हैं, जबकि खुद अंधविश्वास और दिखावे में डूबे रहते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का कोई ठेकेदार नहीं है और इसकी पहचान किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि चरित्र और शाश्वत सत्य से होती है।