जमीनी विवाद को लेकर आपस में जमकर मारपीट

0
5444b430-0be1-463b-975b-1733bddabb1c

जमीनी विवाद को लेकर आपस जमकर हुई मारपीट पुलिस को मिला आवेदन।

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेलारी पंचायत अंतर्गत देलहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट तथा देलहा गांव के ही ज्ञानती देवी पति लव कुश मेहता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही ललन महतो, श्यामदेव महतो, धूपन महतो ,छोटू कुमार ,सतनारायण महतो, रमेश महतो , बृजदेव महतो ,लखन महतो, कमलेश महतो तथा अन्य कई आरोपियों ने मिलकर हमारे घर के पास मवेशी का झाला उखाड़ दिया तथा मारपीट करने लगे आगे ज्ञानती देवी ने यह अभी कहा कि शत्रुघ्न मेहता तथा विदेशी मेहता देलहा गांव निवासी हैं वे दोनों बंदूक से जान मारने की धमकी दी है आगे बतलाई की सभी आरोपियों ने मिलकर मेरा हाथ तोड़ दिया है, जिसका इलाज के लिए मैं सदर अस्पताल मेदनीनगर पहुंच रही हूं इधर लवकुश मेहता ने कहा कि यह मामला बड़ा ही गंभीर है हमारे चाचा को भी पटक पटक कर खूब मारा है तथा बराबर उन लोग हम लोगों से मारपीट करते रहते हैं तथा एक गरीब व्यक्ति और कमजोर समझ कर बराबर सताते रहते हैं जबकि सभी लोगों ने मिलकर धमकियां देते रहते हैं कि पैसा पर सब कुछ होता है ,सभी लोगों को खरीद लेंगे

इस मामला को लेकर जब सिटी न्यूज़ की टीम तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि थाना में आवेदन जरूर लिया जाएगा वैसे जांचों उपरांत आरोपियों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *