जियो प्लेटफॉर्म्स का बड़ा IPO! 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन के साथ टॉप-3 कंपनियों में शामिल होने की तैयारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) इसे मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की टॉप तीन लिस्टेड कंपनियों में जगह दिलाने के लिए तैयार है। ऑफर प्राइस के आधार पर इसकी वैल्यूएशन 10.3 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। लिस्टिंग के बाद, रिलायंस ग्रुप कुल लिस्टेड मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में भारत का सबसे बड़ा लिस्टेड बिजनेस ग्रुप भी बन जाएगा।

