जिप सदस्य रामसेवक दांगी ने जिला परिषद संवेदकों की बुलाई बैठक, कई बिंदुओं पर करेंगे चर्चा

0
85aa335f-45f0-43b8-92d8-e5562958e524

जिप सदस्य रामसेवक दांगी ने जिला परिषद संवेदकों की बुलाई बैठक, कई बिंदुओं पर करेंगे चर्चा

 

चतरा / पत्थलगड़ा जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी उर्फ भगत ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जिला परिषद संवेदकों को अपने आवास ग्राम चौथा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने को लेकर दिनांक- 11.02.24 दिन रविवार को समय सुबह 10 बजे बुलाई है। सभी प्रखंड क्षेत्र के संवेदकों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा है कि इस बैठक में आप सभी का पहुंचना अनिवार्य है। बैठक में अति आवश्यक कई विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाना है। उन्होंने सभी संवेदकों से अपने आवास पर ग्राम चौथा में रविवार को 10 बजे सुबह उपस्थित होने के लिए अपील की है। पत्थलगड़ा जिला परिषद सदस्य श्री भगत ने संपर्क सूत्र देते हुए कहा है कि अगर कोई संवेदक क्षेत्र से बाहर हैं तो अवश्य इस नंबर- 7061736548, 9835576234 पर संपर्क कर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *