जिले में मनरेगा के तहत 25 ग्राम रोजगार सेवक बहाल हुए

0
Untitled

जिले में मनरेगा के तहत 25 ग्राम रोजगार सेवक बहाल हुए हैं।

 

 

जिनका 15 दिवसीय प्रशिक्षण समाहरणालय स्थित जिला परिषद भवन के सभागार में शुरुआत हुआ।
प्रशिक्षण का शुभारंभ गढ़वा डीसी शेखर जमुआर,डीडीसी राजेश कुमार राय,परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार,सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह, प्रशिक्षक बड़गड़ बीपीओ हाशिम अंसारी, रंका बीपीओ सोनू कुमार ,के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
15 दिवसीय प्रशिक्षण में नए रोजगार सेवकों को मनरेगा से संबंधित समस्त बिंदु पर नए-नए कार्य की जानकारी दिए जाएंगे तथा मनरेगा से हुए योजना का भी स्थल निरीक्षण कर उन्हें विभिन्न तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर मिथिलेश कुमार पासवान, रंजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *