जिला कॉंग्रेस कमिटी ने सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक किया, लिए गए अहम निर्णय

जिला कॉंग्रेस कमिटी ने सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक किया, लिए गए अहम निर्णय
गढ़वा:-गढ़वा जिला कॉंग्रेस कार्यालय में ज़िले के सभी प्रखंड अध्यक्षो की एक अहम बैठक हुई
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा जिला कांग्रेस प्रभारी सत्यनारायण सिंह व भवनाथपुर विधानसभा प्रभारी धनंजय कुमार तिवारी मौजूद थे।
बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनायी गयी। जिलाध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी ने सभी प्रखंड अध्यक्षो को बूथ स्तर तक जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया।
साथ ही कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को प्रतिनियुक्ति कर केन्द्र सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों को अवगत करायें। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के कारण देश में मंहगाई, बेरोजगारी व ग़रीबी बढ़ी है। इस सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है जिससे लोगों में भाजपा के प्रति रोष है बैठक में लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया गया लोकसभा चुनाव के निमित्त जिला स्तर पर वार रूम का गठन किया गया। गढ़वा जिला वार रूम का प्रभारी दिवाकर चौबे व सहयोगी मोसाहिद हुसैन, आलोक कुमार यादव, योगेन्द्र नाथ चौबे, जयप्रकाश सिंह को बनाया गया मौके पर गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष उगेन्द्र नाथ चौबे, मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष शेख अमीरूदीन, विशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, सगमा प्रखंड अध्यक्ष देवचन्द यादव, खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव, रंका प्रखंड अध्यक्ष बृजेन्द्र चौधरी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष मोती राम, चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अमानुल्लाह अंसारी, डंडई प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह, रमना प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी, चुतरू पंचायत अध्यक्ष मेराज अहमद, अलीम हैदर अंसारी, राजेश्वर चौधरी, भरदुल चंद्रवंशी, राजेश तिर्की सहित अन्य लोग मौजूद थे।