जिला कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा संबधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

0
fcdb30a3-cb15-4f02-ab5d-e11bee3bea01

जिला कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा संबधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 2024 लोकसभा के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने की । बैठक में तीन जोन बांटकर तीन संयोजक तथा सभी प्रखंडों में दो-दो प्रभारी नियुक्त किए गए । निसार खान, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, विकास यादव को संयोजक वहीं अशोक देव, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी को नगर का अजय गुप्ता, राजीव मेहता को कटकम सांडी का प्रदीप मिश्रा, गोविंद राम को कटकम दाग का जावेद इकबाल, मो. रब्बानी को सदर का कैलाशपति देव, भैया असीम कुमार को दारू का विशेश्वर स्वर्णकार, सुरेन्द्र मिश्रा को टाटीझरिया का उपेन्द्र कुमार राय, ओमप्रकाश झा को विष्णुगढ़ का अनवर हुसैन, जयप्रकाश यादव को डाड़ी का मो. वारीश, बाबर अंसारी को चुरचु का महेश प्रसाद साव, दिलदार अंसारी को बड़कागांव का रामसेवक सोनी, कजरू साव को केरेडारी का रवि शंकर अकेला, संजय यादव को बरही का निजामुद्दीन अंसारी, इकबाल रजा को चौपारण का रघु जायसवाल, यमुना यादव को पदमा का अरूण चौधरी, कृष्णा मेहता को बरकठ्ठा का नारायण साव, समसुउद्दीन अंसारी को चलकुशा का रीतलाल मंडल, मनोज मेहता को इचाक प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है ।
मौके पर महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत प्रखंड अध्यक्षों में नौशाद आलम, नरसिंह प्रजापति, अब्बास अंसारी, गौतम मेहता, अब्दुल मनान वारसी, अजित कुमार सिंह कोषाध्यक्ष सुनिल अग्रवाल मनिषा टोप्पो, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, पंचम पासवान, मुस्ताक अंसारी, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, निसार अहमद भोला के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *