जिला आपुर्ति पदाधिकारी ने किया मनिका लैम्पस मे धान क्रय का उद्घाटन

0
fc5c14d3-0dbe-40f5-b75f-2912b72ab5c3

जिला आपुर्ति पदाधिकारी ने किया मनिका लैम्पस मे धान क्रय का उद्घाटन।

पंजीकृत किसान लैम्पस मे बेच सकते है धान :रश्मि

मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित लैम्पस भवन मे धान क्रय का उद्घाटन सोमवार दिन को जिला आपुर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा सहित जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमणी टोप्पो बीडीओ मनोज कुमार तिवारी सीओ संतोष कुमार शुक्ला के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।इस दौरान जिला आपुर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए कहा की मनिका लैम्पस भवन मे किसानो के सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुए सरकार द्वारा धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन किया गया है ।उक्त धान क्रय केन्द्र मे किसान अपने उपजाये धान को बेच सकते है ।सरकार द्वारा पंजीकृत किसान ही धान क्रय केन्द्र मे अपना धान बेच सकते है ।पंजीकृत किसान लैम्पस भवन स्थित धान क्रय केन्द्र मे एक किसान अधिकतम दो सौ क्विंटल धान बेच सकते है ।आगे जानकारी देते हुए जिला आपुर्ति पदाधिकारी ने कहा की इस वर्ष किसानो से प्रत्येक क्विंटल जिसमे 2183रू धान के साथ बोनस के तौर पर 117रूअतिरिक्त राशि के साथ कुल 2300प्रति क्विंटल धान की राशि किसानो को दी जायेगी ।उद्घाटन के पश्चात किसानो के द्वारा लाये गये धान को उपस्थित पदाधिकारीयो के सामने तौल कर भी देखा गया ।उद्घाटन के दिन लगभग दस क्विंटल धान किसानो के द्वारा मनिका लैम्पस को बेचा गया ।मौके पर बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान मनिका विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान मनिका लैम्पस सचिव सत्येंद्र कुमार यादव रिंकू कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *