झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ गिरिडीह द्वारा जिला शिक्षक अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात

0
cd18c0b3-3839-4ec4-9e99-e4717d950abd

झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ गिरिडीह द्वारा जिला शिक्षक अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात

आज दिनांक 6-4-2024 को झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ गिरिडीह जिला अध्यक्ष डिलचंद महतो के नेतृत्व में जिला शिक्षक अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात हुई।
जिसमें चार महीना जनवरी से 4% वृद्धि एवं ई विद्या वाहिनी में सेवा संपुष्टि पर चर्चा हुई।
जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा आप लोगों की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।
साथ ही जिला अकाउंटेंट से भी मुलाकात हुई जिला एकाउंटेंट ने कहा ईद और सरहुल को देखते हुए मानदेय जल्द भुगतान किया जाएगा।
जिला एकाउंटेंट ने कहा सभी प्रखंडों से डाटा प्राप्त नहीं हुआ है इसलिए संघ की ओर से सभी प्रखंडों से डाटाअपडेट जल्द करवा ले ताकि मानदेय भुगतान में विलम्ब न हो ।
मौके पर उपस्थित जिला उपसचिव लखन सिंह गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष वीरू मंडल प्रखंड सचिव मोहन पंडित एवं राम प्रसाद महतो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *