झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गढ़वा में हूल दिवस मनाकर सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
: गढ़वा:– पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर (गढ़वा) स्थित आवास पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी द्वारा हूल दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि संथाल आदिवासी लोग संथाल परगना क्षेत्र में 1790 ई0 से 1810 ई0 के बीच बसे, संथाल परगना को अंग्रेजों द्वारा दामिन ए कोह कहा जाता था और इसकी घोषणा 1824 ई को हुई थी और इसी संथाल परगाना में संथाल आदिवासी परिवार ने दो वीर भाईयों का जन्म हुआ, जिसे हम सिद्धो-कान्हू मूर्मू के नाम से जानते हैं, जिसने अंग्रेजों के आधुनिक हथियारों को अपने तीर धनुष के आगे झुकने पर मजबूर कर दिया था। सिद्धो-कान्हू मुर्मू का जन्म भोगनाडीह गांव में एक संथाल आदिवासी परिवार में हुआ था जो कि वर्त्तमान में झारखण्ड के साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड में है। सिद्धो मुर्मू का जन्म 1815 ई में हुआ था एवं कान्हू मुर्मू का जन्म 1820 ई में हुआ था। संथाल विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इनके और दो भाई भी थे, जिनका नाम चाँद मुर्मू और भैरव मुर्मू था। चाँद का जन्म 1825 ई में एवं भैरव का जन्म 1835 ई में हुआ था। इनके अलावा इनके दो बहनें भी थी। जिनका नाम फुलो मुर्मू एवं झानो मुर्मू था। इन 6 भाई-बहनों के पिता चुन्नी माँझी थे। अंग्रेजों के साथ कई बार भयंकर मुठभेड़ में तीर-धनुष से अंग्रेजों के दाँत खट्टा कर दिये थे, जबकि अंग्रजों के पास आधुनिक हथियार था। सिद्धो को अगस्त 1855 ई0 में पकड़कर पंचकठिया नामक जगह पर बरगद के पेड़ पर फांसी दे दी गई। वह पेड़ आज भी पंचकठिया में स्थित है जिसे शहीद स्थल कहा जाता है। जबकि कान्हु को भोगनाडीह में फांसी दे दी गई पर आज भी वह संथालों के दिलों में आज भी जिन्दा हैं। संथालो के इस हार पर भी अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से हिला कर रख दिया था। इन महान आत्मा वीर शहीद सिद्धो-कान्हू, चाँद, भैरव और फूलों-झानो सहित सभी वीर शहीदों को शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
इस मौके पर जिला सचिव, शरीफ अंसारी, तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, चंदन जायसवाल, फुजैल अहमद, संजय सिंह उर्फ छोटू, रामचन्द्र राम, सुनिल गौतम, सलीम जाफर, चंदन पासवान, इफ्तेखार अंसारी, सरफराज आलम, अभिनाश दुबे (टुनटुन), सुजीत चन्द्रवंशी, अंकित पाण्डेय, बडू गुप्ता, आनंद पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
[2:50 PM, 6/30/2025] Vikas Sinha: next
