झारखण्ड में अनुसूचित जाति के आम आदमी से लेकर विधायक/सांसद तक जातिय उत्पीड़न के शिकार: –शत्रुघ्न कुमार शत्रु

झारखण्ड में अनुसूचित जाति के आम आदमी से लेकर विधायक/सांसद तक जातिय उत्पीड़न के शिकार: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
20 जून 2024(मेदिनीनगर)
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर के पटेल नगर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि झारखण्ड में अनुसूचित जाति के आम आदमी से लेकर विधायक/सांसद तक को प्रतिदिन जातिय उत्पीड़न व अत्याचार का सामना करना पड़ता है,इसके लिए चाहे एनडीए गठबन्धन हो अथवा इंडिया गठबन्धन,दोनों समान रूप से दोषी हैं।
वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने देवघर के भाजपा से जीते दलित विधायक श्री नारायण दास के साथ गोड्डा सांसद श्री निशिकांत दुबे के इशारे पर उनके गुंडों द्वारा भाजपा के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक के दरम्यान भीषण अपमानजनक गाली-गलौज व मारपीट की कठोरतम शब्दों में निन्दा करते हुए सांसद श्री निशिकांत व उनके गुर्गों के खिलाफ एससी-एसटी एट्रोसिटीज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग किया है।
प्रेस को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के अध्यक्ष ने कहा कि बिगड़ैल व असंसदीय आचरण के लिए कुख्यात भाजपा सांसद निशिकांत दूबे जैसे जातिवादी व नीच मानसिकता के लोगों के खिलाफ पूरे राज्य के दलितों में काफी आक्रोश व्याप्त है।इस बार भारी मतों के अंतर से जीतने वाले पलामू सांसद बी०डी०राम को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में स्थान नहीं देकर भाजपा ने सांसद निशिकांत के दलित विरोधी सोच पर मुहर लगा दी है।
वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबन्धन की झारखण्ड सरकार में भी आजतक ना तो एक भी दलित विधायक को मंत्री बनाया गया,और ना ही अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है।बजट में अबतक आवंटित हो रहे एससी सबप्लान की राशि निर्लज्जतापूर्वक दूसरे मद में खर्च करने की परंपरा यहां विकसित हो गई है।इस राज्य में दलितों के सशक्तिकरण की योजनाएं मजाक में तब्दील हो गई हैं।अबकी बार झारखण्ड विधानसभा के आसन्न चुनाव में एनडीए व इंडिया गठबन्धन को दरकिनार कर तीसरे विकल्प को चुनने पर विचार किया जाएगा।