झारखंड में 2 जुलाई तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से 2 जुलाई तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। रांची, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और जामताड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
वहीं 1 जुलाई को सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर राज्य के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर गर्जन और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। लगातार बारिश और तेज हवा के असर से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

