झारखंड CNG ऑटो चालक महासंघ की वार्षिक आम सभा में नए पदाधिकारियों का चयन
आज दिनांक 7 जनवरी 2025 को झारखंड प्रदेश cng ऑटो चालक महासंघ झारखंड प्रदेश कमेटी का आम सभा डियूक मेंशन लाइन टैंक रोड स्थित प्रदेश कार्यालय रांची के प्रांगण में संपन्न हुआ। वार्षिक आम सभा में 2025 के लिए महासंघ का प्रदेश संरक्षक श्री कमलाकांत झा,प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह को चयनित किया गया। वही रामकुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, नागेंद्र पांडेय को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रामाशंकर सिंह, आकाश भारती, ओमप्रकाश को प्रदेश सचिव, अमर गुंडा प्रदेश कोषाध्यक्ष, आनंद वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, सुरेंद्र सिंह को प्रदेश सलाहकार मंत्री, विवेक कुमार सिंह को प्रदेश कार्यकारी सदस्य, वही दूसरी ओर पलामू जिला अध्यक्ष रमाकांत दुबे एवं लोहरदगा जिला अध्यक्ष रनथु साहु को चयनित किया गया। मौके पर भोला सिंह, अर्जुन यादव, जयप्रकाश शुक्ला, सुनिल सिंह, सुरेंदर वर्मा सहित सैकड़ों उपस्थित थे
