झामुमो सरकार में व्यवसायी सुरक्षित नहीं है खुलेआम शहर को हो रही लुट पाट,- उमेश

झामुमो सरकार में व्यवसायी सुरक्षित नहीं है खुलेआम शहर को हो रही लुट पाट,- उमेश
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में बैठक किया गया। बैठक के दौरान शहर के गढ़देवी मोड़ पर खुलेआम डकैती एवं जानलेवा हमले के खिलाफ जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक गढ़वा को मांग पत्र सौंपा गया।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने कहा कि गढ़वा में खुलेआम व्यवसायी को लुटा जा रहा है। शहर के व्यवसायी एवं आम जनमानस में भय व्याप्त है शहर के व्यवसायी में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी अब मौन नहीं रहेंगे।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि झामुमो सरकार में व्यवसायी सुरक्षित नहीं है खुलेआम शहर को लुटा जा रहा है शहर में इतना बड़ा घटना व्यवसायी एवं आम जनता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर चौबीस घंटे के अंदर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा नगर मंडल चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगा। जिसकी सारी जबावदेही जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी।
बैठक का संचालन महामंत्री यशवंत मिश्रा ने किया। मौके पर भाजपा जिला मंत्री गौरीशंकर बिंद जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय सुप्रित केशरी बिंदु राम राकेश शंकर गुप्ता शुभम गुप्ता टिंकू गुप्ता संतोष कश्यप अनवर साह रविन्द्र जायसवाल अलख निरंजन लव कुशवाहा संजय कश्यप सतीश पाठक सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।