झामुमो नेता ने जरूरतमंद को रक्तदान कर बचाई जान
झामुमो नेता ने जरूरतमंद को रक्तदान कर बचाई जान
गढ़वा:–मेराल स्थित किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी के सचिव सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो नेता वीरेंद्र साव ने ग्राम संगबरिया निवासी मकरान्त सिंह खरवार के सुपुत्री दुर्गा कुमारी को एक यूनिट ब्लड दान किया उक्त मरीज आर पी सेवासदन गढ़वा में भर्ती है उसे और दो यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त की जरूरत है वीरेंद्र साव ने लोगों से आह्वान किया कि मदद करनी चाहिए । उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग रक्तदान जरूर करें ताकि जरूरतमंद मरीज की जान आपके सहयोग बचाई जा सके।
ज्ञात हो कि श्री साव के द्वारा 31 वा बार रक्तदान किए हैं। उक्त अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार गौतम, राजेंद्र सिंह खरवार, सुनील सिंह टेक्नीशियन प्रदीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

