झामुमो जनता में भ्रम फैलाकर राजनीति चमका रही : रितेश चौबे

झामुमो जनता में भ्रम फैलाकर राजनीति चमका रही : रितेश चौबे

गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी जनता के बीच भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने झामुमो के धरना-प्रदर्शन को दिखावा बताते हुए कहा कि खनिज संपदा से जुड़े मुद्दे पर जनता को वास्तविक तथ्यों की जानकारी देने के बजाय भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।

रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि राज्य में बालू, कोयला, पत्थर सहित अन्य खनिजों के अवैध कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खनिज संसाधनों के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एमएमडीआर कानून में संशोधन किया है, लेकिन झामुमो इसका विरोध कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हर मुद्दे पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराना अब राजनीतिक आदत बन चुकी है। चौबे ने आरोप लगाया कि बालू सहित खनिज संसाधनों के मामले में सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से आम