झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में हुई रायशुमारी बैठक

0
a7c3a124-d109-4f4a-85d7-5f9701c74eac

अबकी बार झारखंड मुक्ति मोर्चा का उम्मीदवार:- झामुमो

झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में हुई रायशुमारी बैठक

झारखंड मुक्ति मोर्चा के डाल्टनगंज विधानसभा के सभी प्रखंड के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों एवम मोर्चा के पदाधिकारियों की राय शुमारी बैठक परिसदन भवन में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया और संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों और प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने डाल्टनगंज विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग मजबूती से की। रायशुमारी बैठक में पंद्रह अक्टूबर को शिवाजी मैदान में सभा करने के प्रस्ताव को भी पास किया गया। इस सभा में हजारों के संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता भाग लेंगे और अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। झामुमो के कार्यकर्ताओं की मांग है की डाल्टनगंज विधानसभा झामुमो के नेतृत्व में लड़ा जाए। अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कार्यकताओं की रायशुमारी से केंद्रीय नेताओं को अवगत कराने और उनकी मांग को केंद्र में मजबूती से रखने का आश्वाशन दिया। उन्होंने कहा 15 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन भव्य रूप से होगा और झामुमो मजबूती से डाल्टनगंज में चुनाव लडेगी। श्री सिन्हा से अपने संबोधन में कहा झामुमो पलामू की सबसे मजबूत पार्टी है, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना, अबूआ आवास और बिजली बिल माफ जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिला है, इसके वजह से झामुमो की लोकप्रियता पलामू में सबसे ज्यादा है। इस रायशुमारी बैठक में उपस्थित बालकिशुन उरांव, नगर अध्यक्ष फंटूश जायसवाल ने भी डाल्टनगंज विधानसभा नेतृत्व राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में लड़ने की बात कही। श्री सिन्हा ने शिवाजी मैदान में सभी कार्यकर्ताओं को शामिल हो कर शक्ति प्रदर्शन सभा शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने आगे बताया कि हम सब विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने पलामू को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। जनता इस बार भाजपा के जनप्रतिनिधि को सबक सिखाने वाली है। डाल्टनगंज के बाद पलामू के सभी विधानसभा में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा और सभी वैसी सीटें जहां झामुमो मजबूत है वहां झामुमो के लिए सीट की मांग की जाएगी। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बलकिसून उरांव, रंजन चंद्रवंशी, राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, पप्पू कमाल खान, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, संगठन सचिव नवीन सिन्हा, अनुराग सिंह, विनय सिंह, उमा सिंह, रंजन चंद्रवंशी, संयुक्त सचिव साहबाज आलम, चंदन सिन्हा । वरिष्ट नेता प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह । महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, कांति चंद्रवंशी, मंजू देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फजायल अहमद, सचिव नन्हे खान, अल्पसंख्यक नेता बबलू साहनवाज, हाजी ललन, इकबाल कुरैशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी शुक्ला, सचिव शार्दुल विनायक , कन्हैया दुबे, देवानंद भारद्वाज, बबलू चौधरी, अरविंद चौधरी, मुकेश चौधरी,रंजीत तिवारी, दिवाकर तिवारी, महानगर सचिव छोटू त्रिपाठी, व्यवसाय मोर्चा अध्यक्ष दीपू चौरसिया, क्रीडा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित वर्मन , सचिव दीपक तिवारी, दलित पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, भरत चौधरी, सुनील चौधरी, उपाध्याय सिंह,छात्र मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, सचिव सैय्यद फैजल । सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार , उपाध्यक्ष मेघनाथ राम, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार भुइयां, सचिव बिरसा मुंडा, सदर प्रखंड सचिव गौतम कुमार, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, सचिव नितीश कुमार सिंह , जितेंद्र यादव, बड़गड़ अध्यक्ष अर्जुन मिंज, भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष हरिदास तिर्की । राशि, मोहम्मद इंसारिफ, सुनील कुमार, रोहित कुमार, मनोहर चंद्रवंशी, इरसाद आलम, मिकाइल अंसारी और अन्य नेतागण मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *