जेएसएलपीएस ने आयोजित किया रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन – छतरपुर
स.सु. निरंजन सिन्हा ( छतरपुर ,पलामू )
बुधवार को छतरपुर प्रखंड कार्यालय में जेएसएलपीएस के द्वारा दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत रोजगार सह कौशल विकास मेला का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 18 से 35 वर्ष के वैसे युवक /युवतियां जो अपनी पढ़ाई छोड़ चुके है उन्हे उनके संगठित क्षेत्र में रोजगार प्रदान कराना है , इस कार्यक्रम के माध्यम से करीब 300 लोगो मे रोजगार हेतु अपना नामांकन कराया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईएसएस कंपनी जो सिक्योरिटी गार्ड एवं हाउस कीपिंग के क्षेत्र के रोजगार प्रदान करती है , वही रीड्स सोसाइटी नामक कंपनी जो सिंचाई तथा इलेक्ट्रीशियन के क्षेत्र में रोजगार प्रदान करती है , उनके प्रतिनिधि संतोष परमार ( ISS )एवं वरुण क्षेत्रीय (REEDS ) शामिल हुए ।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नितेश कुमार ने किया , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी छतरपुर श्री नित्यानंद प्रसाद के अलावा बीस सूत्री अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष चंदन प्रकाश सिंह प्रखंड उपप्रमुख संतोष कुमार यादव , जेएसएलपीएस के स्टेट नोडल पर्सन , जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू , जिला समन्वयक संदीप मिश्रा , इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
