जीप सदस्य बलवंत सिंह ने चबूतरा निर्माण का किया शिलान्यास

नामुदाग पंचायत में जीप सदस्य बलवंत सिंह ने चबूतरा निर्माण का किया शिलान्यास।
मनिका- मनिका पश्चिमी जीप सदस्य बलवंत सिंह ने जीप मद की राशि से सोमवार को मनिका प्रखंड के नामुदाग पंचायत स्थित मणिकेश्वर मंदिर के पास चबूतरा निर्माण का शिलान्यास किया। जीप सदस्य बलवंत सिंह ने पूर्व उप प्रमुख उमेश यादव,सागर यादव, रंजीत प्रसाद,बिरजू सिंह,संतोष यादव, सेठा यादव के उपस्थिति में मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोचार करते हुए नारियल फोड़कर चबूतरा निर्माण का शिलान्यास किया। उक्त अवसर पर बलवंत सिंह ने कहा की गांव के छोटी छोटी अति आवश्यक योजना यथा छोटी छोटी पुलिया का निर्माण, नाली का निर्माण,चबूतरा का निर्माण, पी सी सी पथ तथा छठ घाट जैसे कई अन्य छोटी छोटी महत्वपूर्ण योजना का निर्माण कर गांव का विकास किया जा सकता है।