जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

0
ab2ecdbb-15fd-492e-907f-2bceaf94218c

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियानन के
तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।
स्थानीय जीएन कॉन्वेंट(10+2) स्कूल में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए मतदाताओं को संविधान प्रदत मताधिकार का उचित प्रयोग हेतु, मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षकेत्तर भी हर्ष पूर्वक भाग लिए।इस दौरान छात्र छात्राओं ने मनमोहक क्रिया कलापों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक एवं उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ठाकुर द्वारा सम्मिलित रूप से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि व्यक्ति को अपने देश के प्रत्शेक चुनाव में भाग लेने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए क्योंकि देश के प्रत्येक नागरिक का मत हो देश के भविष्य की नीव बनाता है। मतदान नागरिक का अधिकार है, साथ यह एक कर्तव्य भी है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं। एक मतदान से सरकार बदल सकती हैं देश का विकास हो सकता। है और समाज में बदलाव आ सकता है। मत दान के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बद‌लान ला सकते हैं। हम यह तय कर सकते हैं कि हमारे देश में किस तएह का हमारे देश में महिलाओं, बच्चों और दलितों के अधिकारों की रक्षा है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने मतदान का प्रयोग करें और समाज में सार्थक बद‌लाव लाए । छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए चित्र-कला, रंगोली, कविता वाचन, श्लोगन लेखन, निबंध लेखन और भाषाण अत्यन्त ही सार गर्भित एवं प्रशंसनीय रहा।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को निदेशक द्वारा गया पुरस्कृत किया किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक वीरेन्द्र साव, खुर्शीद आलम, अभिषेक पांडेय, नीरा शर्मा, सरिता देवी रिजवाना शाहिन, सुषमा तिवारी, सुनिता कुमारी, निलम कुमारी शिवानी कुमारी, सुस्मिता कुमारी, संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही। पुरस्कार विजेता में रानी केशरी, मुस्कान तिवारी, आकृति कुमारी, आर्या पांडेय, आस्था, रिबिका, गोविन्द आदि मुख्य रूप से अव्वल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *