जीएन कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद- सह- बाल मेला सम्पन्न।
जीएन कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद- सह- बाल मेला सम्पन्न।
स्थानीय जीएन कॉन्वेंट(10+2) स्कूल में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधान मंत्री चाचा नेहरू के जन्म दिवस (बाल-दिवस) के उपलक्ष्य में बड़े पैमाने पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जायन्ट्स सहेली के अध्यक्ष ऋतु जायसवाल, निदेशक मदन प्रसाद केशरी सचिव सुषमा केशरी तथा उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित करने के पश्चात छात्राओं द्वारा स्वागत-गान की प्रस्तुति की गयी। प्रत्येक हाउस अपने-अपने फ्लैग के साथ बैंड के धून पर मार्च पास्ट निकाला। शिक्षक संजीव कुमार के द्वारा खेल शपथ कार्यक्रम के बाद शिक्षक खुर्शीद आलम द्वारा विस्तार से खेल के क्षेत्र में अब तक के प्राप्त उपलब्धि का खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है जो जीत और हार का पर्याय है। अपने संबोधन में निदेशक महोदय ने कहा खेल ज्ञान वर्द्धन, अनुशासन सहयोग, धैर्य के साथ-साथ अतिरिक्त शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक है। खेल, शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। इसमें भी, अवसरों की कमी नहीं है। खेलों में भी स्वर्णिम भविष्य गढ़ा जा सकता है। खेल हमें सहानुभूति, प्रेम, सहयोग, एकाग्रता के साथ- साथ भाई-चारा का पाठ पढ़ाता है। जीवन में जीत हार की भावना खेल से सीखते हैं। कार्यक्रम भारत के वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता बच्चों ने अति उत्साह और उमंग से मनाया। खेल-कूद मानव मन को प्रसन्न एवं उत्साहित बनाए रखते हैं। एकाग्रता, सहिष्णुता, धैर्य एवं साहस का विकास होता है। निदेशक महोदय मे सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामना दी।मंच संचालन उपप्राचार्य एवं वर्ग दशम की छात्रा रिया कुमारी द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संतोष प्रसाद द्वारा किया गया। राष्ट्र-गान के पश्चात् कार्यक्रम समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक उदयप्रकाश, मुकेश कुमार भारती,बीरेंद्र गुप्ता, सुषमा तिवारी, सुनिता कुमारी, रिजवाना शाहिन, शिवानी कुमारी आदि की भूमिका सराहनीय रही। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में टॉफी रेस, बैलून रेस,सूई धागा रेस, जूनियर विंग में 50 मीटर रेस, बैलून पौम्पिंग
मैथ रेस वहीं सीनियर विंग में 100 मीटर,200 मीटर रेस,म्यूजिकल चेयर रेस, मैथ सॉल्व रेस, जेवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो, शॉटपुट थ्रो आदि खेल का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित बच्चों के बीच टॉफ़ी का वितरण एवं कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सीनियर सभी छात्र छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
