जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली का सत्र 2024 कमेटी गठित की गई
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली का सत्र 2024 कमेटी गठित की गई।
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली का सत्र 2024 के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु फेडरेशन पदाधिकारी सीमा केशरी के अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी में फाउंडर अध्यक्ष श्रीमती रश्मि कमलापुरी, श्रीमती माला केशरी, श्रीमती लता गुप्ता, श्रीमती सुनीता केशरी को सम्मिलित किया गया था।
कमेटी के द्वारा सर्वसम्मति से सत्र 2024 के लिए निम्न पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमे अध्यक्ष श्रीमती रंजना जायसवाल, उपाध्यक्ष आंतरिक श्रीमती रीना अग्रवाल, उपाध्यक्ष बाह्य श्रीमती संध्या केशरी, प्रशासनिक निदेशक श्रीमती रीमा स्वरूप एवं
कोषाध्यक्ष श्रीमती वीणा केशरी का चुनाव किया गया है।
उपरोक्त सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी जायंट्स सहेली के सदस्यों ने शुभकामनाए देते हुए आशा व्यक्त की की नई टीम रंजना जायसवाल की अध्यक्षता में बढ़ चढ़ कर समाज सेवा, पर्यावरण, वृक्षारोपण, ब्लड डोनेशन, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ, स्वक्षता अभियान, अंगदान आदि क्षेत्रों कार्य को अंजाम देंगी एवं जायंट्स को एक नई मुकाम पर पहुंचाएंगी। बधाई देने वालो में उपरोक्त के अलावा नगर परिषद उपाध्यक्ष मीरा पांडेय,सहेली ग्रुप की वर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल, पुर्व अध्यक्ष रीता केशरी, गायत्री गुप्ता, अंसुइया केशरी, सुषमा केशरी, संगीता गुप्ता, प्रियंका केशरी, कंचन कुमारी, पल्लवी पुंज,चांदनी केशरी,वन्दना सोनी, करुणा केशरी, बिमला केशरी, मंजू गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, गुड़िया केशरी,रीना केशरी आदि का नाम शामिल है।
