जापान के समुद्र में दागीं मिसाइलें, साउथ कोरिया ने पैसिफिक ओशन की निगरानी बढ़ाई
नॉर्थ कोरिया ने गुरुवार (30 मई) को 10 बैलिस्टिक मिसाइलों का टेस्ट किया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, यह टेस्ट ईस्ट सी (सी ऑफ जापान) में किया गया। दक्षिण कोरिया और जापान की सेना ने भी इस बात पुष्टि की है और इसकी कड़ी निंदा की है।
अलजजीरा के मुताबिक, मिसाइलों को नॉर्थ कोरिया के सुनान इलाके से गुरुवार सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर लॉन्च किया गया। साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि करीब 350 किमी की दूरी तय करने के बाद ये मिसाइलें समुद्र में गिर गईं।
