जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, शव को किया क्षत विक्षत

0
17764529-aa30-465d-93e4-fbc8958a55b7

जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, शव को किया क्षत विक्षत

धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाखोरेया पंचायत अंतर्गत बरसोती गांव के माचपानी अंतर्गत पशुधन पुराण पानी में प्रत्येक दिनचर्या के अनुसार अपने भैंस को लेकर चराने गया था जहां जंगली हाथी के चंगुल में आ गया और वह भागने नहीं पाया अकेला पाकर जंगली हाथियों ने इंद्रदेव सिंह को प्रहार कर दिया तथा पटक पटक कर मार डाला 45 वर्षीय इंद्रदेव सिंह उनके परिजनों ने सोचा कि वह जंगल में भैंस चराने गए हैं उनके घर नहीं आने पर परिजनों ने जंगल में खोजबीन शुरू किया जहां उसकी लाश बुरी तरह हाथियों द्वारा कुचला हुआ गुरुवार को मिला वही बोलचौरा अंबाखोरेया भंडार चौराहे पर लगभग दो से 300 ग्रामीण लाश के साथ धरना पर बैठ गए एवं वन विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे नारेबाजी में ग्रामीणों ने 5 लाख रुपया और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे एवं जो भी सरकारी प्रावधान के तहत सहायता होती है उसकी मांग करने लगे एवं अपनी मांगों पर अड़े रहे इधर धरना स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने और थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने घटनास्थल पर धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया वह शांत कराया ग्रामीणों ने कहा कि इसके पूर्व में भी कई ऐसे मवेशी जंगली हाथी के चपेट में आ गए हैं जो वन विभाग के अधिकारी कान में ते डालकर सोए हैं सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मुआवजा की भुगतान नहीं होती है तब तक हम लोग धरना पर बैठे रहेंगे एवं लाश नहीं उठाने देंगे इधर ग्रामीणों ने मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने धरना स्थल से हटाने का नाम नहीं ले रहे थे इधर मृतक इंद्रदेव सिंह के परिजनों ने उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *