ISIS के नापाक इरादे नाकाम! PAK में कमांडर समेत 3 आतंकी गिरफ्तार

0
Untitled

पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देश के पंजाब प्रांत में आईएसआईएस के एक महत्वपूर्ण कमांडर समेत तीन कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा कि फैसलाबाद, झेलम और चकवाल शहरों में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान तीन आईएसआईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है.

सीटीडी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में आईएसआईएस का एक महत्वपूर्ण कमांडर अब्दुल वहाब भी शामिल है. अन्य दो आईएसआईएस आतंकवादियों की पहचान सैफुल्लाह और खुर्रम अब्बास के रूप में हुई है. बयान के अनुसार संदिग्धों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों को आगे की जांच के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *