इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा सालूजा गोल्ड स्कूल में पर्यावरण कार्यशाला का सफल आयोजन

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा सालूजा गोल्ड स्कूल में पर्यावरण कार्यशाला का सफल आयोजन

गिरिडीह :- इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा सालूजा गोल्ड स्कूल में एक प्रेरणादायक पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करना और उन्हें छोटे-छोटे कदमों से बड़ा परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यशाला के दौरान छात्रों को सीड बॉल्स बनाने की विधि सिखाई गई, जिससे वे अपने आसपास हरियाली बढ़ाने में सहयोग कर सकें। साथ ही, कचरा प्रबंधन और कचरा छँटाई के बारे में जानकारी दी गई — कि कैसे सूखा व गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन (हरे और नीले) में डालना चाहिए।
इसके अलावा, बच्चों के बीच एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सभी बच्चों ने इसमें पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विशेष रूप से दो विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया, जिन्हें क्लब की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सालूजा गोल्ड स्कूल के छात्रों ने “पर्यावरण को कैसे बचाएं ” और “पेड़ों को कैसे बचाएं ” विषयों पर एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया, जिसने सभी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया और पूरे जोश के साथ इस आयोजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने एक संकल्प लिया कि:- “हम आज से, बल्कि अभी से गिरिडीह को सुरक्षित, स्वच्छ और हरा-भरा बनाएंगे। यह सिर्फ एक वादा नहीं, बल्कि हमारी वास्तविकता होगी।” हमें गिरिडीह को स्वर्ग तो नहीं लेकिन रहने योग्य अवश्य बनाना है।

इसके अतिरिक्त, स्कूल के विद्यार्थियों ने रिड्यूस, रीसाइकिल और पुन: उपयोग पर एक सुंदर मॉडल बनाकर उसे बहुत अच्छे ढंग से समझाया। इस कार्यशाला में बच्चों को पुन: उपयोग के तहत कार्टन से ट्रैवल बैग्स के टैग बनाने की विधि बताई गई वह टैग सिर्फ टैग नहीं है बल्कि उसके बीच में छोटे-छोटे सीड्स को रखकर उसे इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। यह देखकर क्लब के लोग अत्यंत प्रसन्न हुए कि आज की पीढ़ी पर्यावरण की दिशा में न केवल जागरूक है, बल्कि जिम्मेदारी से कार्य भी कर रही है।
साथ ही क्लब के मेंबर्स में एक छोटा सा नृत्य प्रस्तुत किया और पेड़ ना काटने का संदेश दिया। साथ ही कुछ पेड़ स्कूल में लगाए साथ ही उन्हें रक्षा सूत्र पहनकर रक्षाबंधन किया गया और यह संदेश दिया गया कि पेड़ लगाना ही काफी नहीं है बल्कि उसकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है हम उसकी सुरक्षा करेंगे तो वह हमें सुरक्षा देगा।
मौके के दौरान क्लब के सदस्यों ने एक नृत्य प्रस्तुत किया जिसके जरिए उन्होंने पेड़ न काटने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन और छात्रों के सक्रिय सहयोग को जाता है। कार्यक्रम में क्लब की PDC पूनम सहाय, जो पिछले 25 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की PDC पूनम सहाय क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, सचिव स्मृति आनंद, सदस्या तनुजा भूषण एवं अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन पिछले 5 वर्षों से लगातार सामाजिक व पर्यावरणीय गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है। क्लब ने भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।