इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने जेसी बोस स्कूल में आयोजित किया एक दिवसीय मार्शल आर्ट सत्र
इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने जेसी बोस स्कूल में आयोजित किया एक दिवसीय मार्शल आर्ट सत्र
गिरिडीह:- इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने महिला दिवस सप्ताह “अपराजिता” के तहत पहला प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस कड़ी में, क्लब ने जेसी बोस स्कूल में एक दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कौशल को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आलोकानंदा बख्शी द्वारा दिए गए लक्ष्य के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस सत्र में लगभग 80 छात्राओं के साथ क्लब के सदस्यों ने भी भाग लिया और आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सीखे। क्लब जल्द ही इच्छुक छात्राओं के लिए नियमित कक्षाएं शुरू करेगा, ताकि वे आत्मरक्षा में दक्ष हो सकें।
इस सत्र का संचालन दीपक श्रीवास्तव सर ने किया, जिन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया। स्कूल के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा सर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम क्लब फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय के साथ ही, इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष सोनाली तारवे, सचिव राखी झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, संपादक दीप्ति सिन्हा, शशि जैन के साथ स्कूल के शिक्षक और क्लब के सदस्य ने भी अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह पहल क्लब की महिलाओं और बालिकाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन भविष्य में भी इसी प्रकार के समाजहितकारी कार्य करता रहेगा।
