इंजीनियरिंग के छात्र ने आत्महत्या कर ली है।

0
a6a7d0e0-5978-4e1e-be4e-f0e094b90cb8

। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत BIT मेसरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें इंजीनियरिंग के छात्र ने आत्महत्या कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करीब 7:00 बजे शाम के बताई जा रही है। दुर्गा पूजा अवकाश के बाद कॉलेज आज 26 अक्टूबर से खोले गए थे। घटना की सूचना मिलते हीं कैंपस परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। प्रबंधक द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक छात्र इंजीनियरिंग के सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। छात्र BIT मेसरा के होस्टल no 10 में रहता था।

मृतक छात्र का नाम सौरभ बताया जा रहा है और वो जमशेदपुर का रहने वाला था. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग के छात्र सौरभ ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है. हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में कुछ नहीं बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *