इमरान खान ने ISI और सेना प्रमुख पर लगाया जान का खतरा, कहा- ‘‘मुझे कुछ हुआ तो इनकी जिम्मेदारी होगी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल में अपनी जान को खतरा बताया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने कहा कि अगर जेल में उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए सेना प्रमुख असीम मुनीर और आईएसआई चीफ को जिम्मेदार माना जाए. इमरान ने दावा किया कि उन्हें अदियाला जेल में खराब हालात में रखा जा रहा है. इसको लेकर खान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आईएसआई मेरे जेल से संबंधित सभी प्रशासनिक मामलों को नियंत्रित करती है. मैं फिर से दोहरा रहा हूं कि अगर मेरे साथ कुछ भी होता है तो सेना प्रमुख और आईएसआई के डायरेक्टर जनरल इसके लिए जिम्मेदार होंगे. इमरान ने दावा किया कि उनका सेल ओवन की तरह है, जिस कमरे में रखा गया है, वह एक ओवन की तरह है, लेकिन मुझे कोई राहत नहीं चाहिए
